Cryptocurrency prices today : बिटकॉइन (Bitcoin) के एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के साथ क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में सोमवार को गिरावट जारी रही। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 4 फीसदी की कमजोरी के साथ 38,580 डॉलर पर बनी हुई है। कॉइनजेको (CoinGecko) से मिले डाटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो की वैश्विक मार्केट वैल्यू 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1.9 लाख करोड़ डॉलर रह गई है।
ईथर 4% कमजोर, डोगकॉइन 6% टूटी
ईथेरियम ब्लॉकचेन (ethereum blockchain) से लिंक काइन और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) भी 4 फीसदी कमजोर होकर 2,902 डॉलर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं डोगकॉइन (dogecoin) 6 फीसदी से ज्यादा की तगड़ी गिरावट के साथ 0.13 डॉलर पर है, जबकि शिबा इनू (Shiba Inu) भी लगभग 6 फीसदी कमजोर होकर 0.000024 डॉलर के स्तर पर है।
8 फीसदी तक टूटीं क्रिप्टोकरेंसीज
अवलांचे, कारडानो, सोलाना, टेरा, पोल्काडॉट, एक्सआरपी, स्टेलर, यूनीस्वैप, पोलिगोन, लाइटकॉइन जैसे अन्य डिजिटल टोकन (digital tokens) में भी पिछले 24 घंटों में 5 से 8 फीसदी तक गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
हाल के महीनों में जोखिम भरी एसेट्स के साथ ही बिटकॉइन (Bitcoin) को भी जूझना पड़ रहा है। महंगाई में बढ़ोतरी के बीच फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के साथ यह इस साल 35,000 से 45,000 डॉलर की रेंज में कारोबार कर रही है।
घट रहा है बिटकॉइन का मार्केट शेयर
डाटा उपलब्ध कराने वाली ग्लासनोड के एक एनालिसिस से पता चलता है कि कॉइन के यूजर बेस में मामूली बढ़ोतरी और कम नई डिमांड के साथ बिटकॉइन में दिलचस्पी स्थिर बनी हुई है। कॉइनमार्केटकैप डाटा के मुताबिक, बिटकॉइन का मार्केट शेयर घटकर लगभग 40 फीसदी रह गया है, जो 2020 की शुरुआत में 65 फीसदी था।
इसके अलावा, व्यापक स्तर पर HODLers के वर्चस्व के कारण बिटकॉइन एक सख्त ट्रेडिंग रेंज में फंसी हुई है। HODLers ऐसे निवेशकों को कहा जाता है, जो उतार-चढ़ाव के दौरान एसेट के साथ बने रहने के लिहाज से संपन्न होते हैं।