Get App

चीन की सख्ती के कारण Bitcoin की ग्रोथ घटी, पहली छमाही में पिछले तीन साल की सबसे ज्यादा कमजोरी

चीन में बिटकॉइन की माइनिंग पर बंदिशें लगाई गई हैं। इथर जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता बढ़ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2021 पर 11:29 AM
चीन की सख्ती के कारण  Bitcoin की ग्रोथ घटी, पहली छमाही में पिछले तीन साल की सबसे ज्यादा कमजोरी

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दिलचस्पी में पिछले कुछ महीनों में कमी आती दिखी है। Bitcoin ने जून में लगातार तीसरे महीने लॉस दर्ज किया है। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का वर्ष की पहली छमाही में रिटर्न 20 प्रतिशत रहा जो तीन वर्षों में इस अवधि में सबसे कम है।

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के चीफ एलन मस्क के बिटकॉइन से कुछ दूरी बनाने और चीन के बिटकॉइन की माइनिंग को बंद करने से क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

Zomato IPO: सेबी ने IPO को दी मंजूरी, जानिए क्यों खास है यह इश्यू

इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में बिटकॉइन 64,804.72 डॉलर के साथ अपने अभी तक के हाई पर पहुंचा था। इसके बाद से इसका प्राइस गिरकर लगभग आधा हो गया है। इससे बिटकॉइन के इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ गई है।

इसकी तुलना में ether वर्ष की शुरुआत से 21.2 प्रतिशत और dogecoin 4,000 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

बिटकॉइन का इस वर्ष रिटर्न क्रूड ऑयल से भी कम रहा है। क्रूड ऑयल में जून के अंत तक 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के प्राइस में कमी आने से इनवेस्टर्स को इसे कम कॉस्ट पर खरीदने का मौका मिला है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की सख्ती, ईरान में माइनिंग को लेकर बंदिशों और अमेरिका की मॉनेटरी पॉलिसी का असर बिटकॉइन के प्राइस पर पड़ रहा है। हालांकि, इसमें तेजी का दौर जल्द लौट सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें