हम सभी जानते हैं कि पेड़ पर एक ही तरह का फल लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां एक ही पेड़ पर 40 तरह के फल लगते हैं। इस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। हम सभी बचपन से यही देखते और मानते आए हैं कि एक पेड़ पर एक ही किस्म के फल लगते हैं।
ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए एक पेड़ में 40 तरह के फल लगाना संभव हो गया है और यह काम प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन (Sam Van Aken) ने किया है। इस पेड का नाम ट्री ऑफ 40 (Tree of 40 ) दिया है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी जैसे कई फल लगते हैं।
2008 में किया था काम शुरू
वॉन के मुताबिक, उन्होंने Tree of 40 प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2008 में की थी। सैम वॉन ऐकेन (Sam Van Aken) न्यूयॉर्क के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट को प्रोफेसर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के एक बगीचे में देखा कि इसमें 200 तरह के पेड़ लगे हैं। लेकिन फंड की कमी के चलते यह बगीचा बंद होने के कगार पर था। इस बगीचे में कई बेहद पुरानी प्रजातियों के पेड़ थे। वॉन ने इसे लीज पर ले लिया और इसके बाद उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक पर रिसर्च करना शुरू किया और 8 साल की मेहनत के बाद उन्होंने एक ऐसा पेड़ तैयार किया जिसमें 40 तरह के फल लगते हैं।
यह पेड़ फलदार ही नहीं बल्कि दिखने में भी खूबसूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 तक प्रोफेसर वॉन 16 पेड़ तैयार कर चुके थे। जो कि दुनिया के कई हिस्सों में लगाए गए हैं।
Tree of 40 की काफी चर्चा हो रही है। इस अनोखे पेड़ की कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Tree of 40 की कीमत करीब 19 लाख रुपये है।