Bolivia Accident: बोलीविया में दो बसों के बीच सीधी टक्कर, 37 की मौत, 30 घायल

Bolivia Accident: बोलीविया में दो बसों की सीधी टक्कर में कम से कम 37 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे उयूनी और कोलचानी के बीच सड़क पर हुई। अधिकारियों का कहना है कि बसों में से एक अपोजिट लेन में चली गई, जिससे टक्कर हो गई

अपडेटेड Mar 02, 2025 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
Bolivia Accident: बोलीविया में एक बस एक्सीडेंट में 37 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक बेहद गंभीर समस्या है। जिसमें कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। लगभग हर दिन, दुनिया में कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। हर साल इन हादसों की वजह से कई लोग मारे जाते हैं, लेकिन फिर भी ये रोड एक्सीडेंट्स कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब बोलीविया (Bolivia) में इसी तरह का एक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार तड़के बोलीविया के उयूनी के पास एक भीषण बस दुर्घटना की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में उयूनी से करीब 5 किमी दूर हुई है। दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बस उल्टे दिशा की लेन में चली गई। तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। इसमें एक बस ओरुरो जा रही थी, जहाँ लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े त्योहारों में से एक मशहूर ओरुरो कार्निवल हो रहा था।

एक बस के ड्राइवर की हालत गंभीर


पुलिस कमांडर विल्सन फ्लोरेस ने कहा कि एक बस के ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसे निगरानी में रखा गया है। वहीं दूसरे बस के ड्राइवर की हालत स्थिर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने दोनों ड्राइवरों की अल्कोहल टेस्ट भी किया है। अभी तक यह रिपोर्ट नहीं आई है। अधिकारी अल्कोहल टेस्ट के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। घायल लोग भी खतरे से बाहर हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही यह घटना क्यों हई, इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बस के उड़ गए परखच्चे

बोलिवियाई मीडिया में बस के दुर्घटना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक बस का मलबा दिख रहा है। जिसका बाहरी हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सड़क के किनारे बिखरा हुआ है। इमरजेंसी टीमों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों को ओरुरो और पोटोसी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि पहाड़ी क्षेत्र में बस हादसे की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले पिछले महीने पोटोसी और ओरुरो के बीच एक बस 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी।

Pakistan Bomb Blast: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में भीषण बम विस्फोट, मस्जिद में धमाके से 5 की मौत, दर्जनों घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।