VIDEO: गुरुद्वारा पहुंचे किंग चार्ल्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल, सिर पर साफा और गले में केसरिया लपेटे सिख श्रद्धालुओं के साथ फर्श पर बैठे महाराजा

King Charles III Visits Gurudwara: गुरुद्वारे पहुंचे किंग चार्ल्स ने अपने सिर को रूमाल से ढंक लिया और लोगों का अभिवादन किया

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 2:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
King Charles III Visits Gurudwara: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय मंगलवार को ल्यूटन में एक नवनिर्मित गुरुद्वारे पहुंचे

Britain King Charles III Visits Gurudwara: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय (Britain King Charles III) ने सोमवार को इंग्लैंड में एक नए गुरुद्वारे (Gurudwara in England) का उद्घाटन किया। इस दौरान वह सिख समुदाय (Sikh Devotees) के लोगों और छात्रों के साथ बातचीत की। नया गुरुद्वारा स्थल बेडफोर्डशायर (Bedfordshire) के पूर्वी इंग्लैंड क्षेत्र के ल्यूटन में स्थित है।

अपने दौरे के दौरान किंग चार्ल्स ने ल्यूटन सिख सूप किचन वॉलंटियर्स से मुलाकात की, जो गुरुद्वारा चलाते हैं। उन्होंने ब्रिटिश किंग को पूरा गुरुद्वारा भी दिखाया। गुरुद्वारे पहुंचे किंग चार्ल्स ने अपने सिर को रूमाल से ढंक लिया और लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में सिख स्कूल चलाने वाले स्थानीय समुदाय से भी मुलाकात की। उन्होंने उन स्कूली बच्चों से भी बातचीत की जो पंजाबी और पारंपरिक संगीत सीख रहे हैं।

गुरुद्वारा पहुंचते ही अपने सिर को रूमाल से ढंककर चार्ल्स ने प्रार्थना की और प्रार्थना कक्ष में सिख भक्तों के साथ फर्श पर बैठ गए। उन्होंने गुरु नानक गुरुद्वारे में लंगर का भी दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए रोटियां तैयार कर रही वॉलंटियर्स महिलाओं से बातचीत की। गुरुद्वारा लंगर एक दिन में लगभग 500 भोजन परोसता है।


ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कर्नाटक सरकार देगी सरकारी नौकरी, CM बोम्मई ने किया ऐलान

सिख बच्चों के साथ किंग चार्ल्स की तस्वीरें रॉयल फैमिली के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की गईं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'सम्राट ने नवनिर्मित गुरु नानक गुरुद्वारे में, ल्यूटन सिख सूप किचन स्टैंड चलाने वाले वॉलंटियर्स से मुलाकात की। यह किचन गुरुद्वारे में हफ्ते में 7 दिन और साल में 365 दिन गर्म शाकाहारी खाना मुहैया कराती है।'

कैप्शन में आगे लिखा गया, 'कोरोना महामारी के दौरान गुरुद्वारा ने एक पॉप-अप कोविड वैक्सीन क्लिनिक भी चलाया, जो ब्रिटेन में अपनी तरह का पहला क्लिनिक था।' इस दौरान किंग चार्ल्स उन बच्चों से भी मिले जो पंजाबी और पारंपरिक संगीत सीख रहे हैं। गुरुद्वारा का निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ और इसे स्थानीय चंदे की मदद से बनाया गया है। यह 37*32 मीटर चौड़ा और तीन मंजिला ऊंचा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।