Britain PM: विदेश सचिव लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराया

Britain PM: 47 साल की लिज ट्रस (Liz Truss) ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधान मंत्री होंगी। उन्होंने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए सुनक को हराया

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 6:07 PM
Story continues below Advertisement
विदेश सचिव लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

ब्रिटेन (Britain) की विदेश सचिव लिज ट्रस (Liz Truss) नई ब्रिटिश प्रधानमंत्री (British Prime Minister) होंगी। लिज बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की जगह लेंगीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराया है। उन्होंने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए सुनक को हराया।

47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की 56वीं और तीसरी महिला प्रधान मंत्री होंगी। पिछली महिला प्रधान मंत्री - मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे, भी कंजर्वेटिव पार्टी से थीं।

लगातार कैबिनेट के कई सदस्यों के इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन को 7 जुलाई को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। बोरिस के इस्तीफे के ऐलान के बाद से ही टोरी लीडरशिप की दौड़ शुरू हो गई थी।


ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के पद के लिए प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट के रूप में ऋषि सुनक और लिज ट्रस कंजर्वेटिव रैंक तक पहुंचे थे।

लगभग एक दर्जन चुनावी अभियान और छह हफ्ते की लंबी आमने-सामने की लड़ाई के दौरान, लिज ट्रस और ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के लिए अपनी लॉन्गटर्म योजनाओं के बारे में वोटर्स को बताया। दोनों दावेदार उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स में पहली बाउट के साथ 12 राष्ट्रव्यापी मुकाबलों से गुजरे।

किसे मिले कितने वोट:

  • कुल वोटों की संख्या - 172437
  • मतदान प्रतिशत - 82.6%
  • लिज ट्रस को मिले वोट - 81,326
  • ऋषि सुनक को मिले वोटों- 60,399
  • रद्द किए गए वोटों की संख्या - 654
  • ट्रस का वोट प्रतिशत - 57.4%

ट्रस ने संकेत दिया कि वह "वामपंथियों की पहचान की राजनीति" के खिलाफ पूरी दृढ़ता से काम करेंगी। उन्होंने घरेलू हिंसा शेल्टर्स जैसे सिंगल-सेक्स स्पेस के लिए कानून बनाने की भी बात कही थी।

Liz Truss: लिज ट्रस बनने जा रही हैं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, यहां उनके बारे में जानिए सबकुछ

वहीं सुनक ने देश की आर्थिक स्थिति को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए VAT में कटौती की वकालत की थी।

लिज ट्रस ने पिछले साल अक्टूबर में भारत की दो दिन यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने भारत के साथ साझेदारी के महत्व पर जोर दिया था। ट्रस ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को भविष्य के लिए तय की गईं योजनाओं पर मिलकर काम करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।