Britain: प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को पद से हटाया

Britain: इसी के साथ क्वासी क्वार्टेंग (Kwasi Kwarteng) 1970 के बाद से अब तक के सबसे कम दिनों तक वित्त मंत्री का पद संभालने वाले नेता हैं। उनकी जगह ये पद संभालने वाला शख्स ब्रिटेन का चौथा वित्त मंत्री होगा

अपडेटेड Oct 14, 2022 पर 6:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को पद से हटाया

ब्रिटिश (Britain) प्रधान मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने अपने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग (Kwasi Kwarteng) को उनके पद से हटा दिया है। BBC ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। क्वार्टेंग छह हफ्तों से भी कम समय तक ब्रिटेन के वित्त मंत्री (Finance Minister) पद पर रहे। ये फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब सरकार के भारी टैक्स कटौती (Tax Cut) के कारण वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मच गई।

BBC ने बताया, क्वार्टेंग अब राजकोष के चांसलर नहीं रहे। इससे पहले Times अखबार ने भी बताया था कि क्वार्टेंग को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है।

इसी के साथ क्वार्टेंग 1970 के बाद से अब तक के सबसे कम दिनों तक वित्त मंत्री का पद संभालने वाले नेता हैं। उनकी जगह ये पद संभालने वाला शख्स ब्रिटेन का चौथा वित्त मंत्री होगा। नया मंत्री ऐसे समय में ये पद संभालेगा या संभालेगी, जब देश कॉस्ट ऑफ लिविंग के संकट से जूझ रहा है।


क्वार्टेंग को हटाए जाने से पहले, ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि बाजार और देश में राजनीतिक उथल-पुथल से बचने के लिए PM लिज ट्रस अपने आर्थिक पैकेज के कुछ हिस्सों को खत्म करने की घोषणा कर सकती हैं।

क्वार्टेंग ने 23 सितंबर को एक नई राजकोषीय नीति की घोषणा की थी, जो ट्रस के बड़े टैक्स कटौती और रेगुलेशन के लिए आगे का रास्ता तय करती। इसके जरिए अर्थव्यवस्था उभारने की कोशिश की जाएगी।

World Bank चीफ ने कहा कि विकासशील देशों में कर्ज बढ़ने का कारण ब्याज दरों का ऊंचा होना है

हालांकि, इस पॉलिसी पर बाजारों से इतना खराब रिस्पांस मिला कि बैंक ऑफ इंग्लैंड को पेंशन फंड में उथल-पुथल मचने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा, क्योंकि बोरोइंग और मॉर्गेज कॉस्ट बढ़ गई थी।

तब से ही दोनों नेताओं पर रिवर्स कोर्स का दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि चुनावों से पता चलता है कि उनकी कंजरवेटिव पार्टी को मिल रहा समर्थन गिर गया था। इससे उनके सहयोगियों को खुले तौर पर ये चर्चा करने का मौका मिल कि क्या उन्हें बदला जाना चाहिए।

बाजार में उथल-पुथल मचने के बाद, अब अगर ट्रस सार्वजनिक खर्च में कटौती और टैक्स बढ़ोतरी का कोई ऐसा पैकेज नहीं ढूंढ पाती हैं, जो निवेशकों को खुश कर सके, तो उनकी सरकार गिरने का जोखिम बढ़ जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।