कनाडा विदेशियों के लिए एंट्री सिस्टम में बदलाव करेगा, इंडियन स्टूडेंट्स को होगा बड़ा फायदा

2020 में 'एक्सप्रेस रूट' के तहत करीब 50,841 इंडियन लोगों को कनाडा में पर्मानेंट रेजिडेंसी के लिए अप्लाई करने का निमंत्रण मिला। 2021 में करीब एक लाख भारतीय कनाडा के स्थायी नागरिक बने

अपडेटेड May 28, 2022 पर 4:54 PM
कनाडा में 6,22,000 से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स हैं, जिनमें 2,17,410 भारतीय हैं।

कनाडा विदेशियों को एंट्री देने के अपने सिस्टम (Express Entry System) में बदलाव करने जा रहा है। वह ऐसे लोगों को अपने यहां आने की इजाजत देगा, जिनके कौशल की जरूरत कनाडा को होगी। एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के नए वर्जन में खास एकैडमिक डिग्री, लैंग्वेज और इंडस्ट्री आधारित ऑक्युपेशंस जैसे मानकों के आधार पर विदेशी लोगों को कनाडा आमंत्रित किया जा सकेगा।

कनाडा सरकार का मानना है कि अभी कनाडा के टेक्नोलॉजी सेक्टर को सपोर्ट की जरूरत है। इसके लिए खास सेक्टर में वर्क एक्सपीरियंस और संबंधित एजुकेशनल डिग्री वाले लोगों को पर्मानेंट रेजिडेंसी (PR) के लिए कनाडा आमंत्रित किया जा सकेगा। पॉलिसी में बदलाव से कनाडा की स्थायी नागरिकता में दिलचस्पी रखने वाले इंडियन लोगों और स्टूडेंट्स को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : क्या पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ और इमरान खान के आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच पिस रहे हैं आम लोग?


इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) के डेटा के मुताबिक, कनाडा में रह रहे विदेशी लोगों में इंडियन स्टूडेंट्स की बड़ी हिस्सेदारी है। ये स्टूडेंट्स कनाडा में सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एमबीए, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मास्टर इन मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कनाडा सरकार अपनी जरूरत के हिसाब से खास कैटेगरी बनाएगी, जिससे कनाडा में पर्मानेंट रेजिडेंसी चाहने वाले स्टूडेंट्स को फायदा होगा। आम तौर पर इंडियन स्टूडेंट्स को पर्मानेंट रेजिडेंसी के साथ ही स्टूडेंट्स वीजा का फायदा मिलता रहा है। 2020 में 'एक्सप्रेस रूट' के तहत करीब 50,841 इंडियन लोगों को कनाडा में पर्मानेंट रेजिडेंसी के लिए अप्लाई करने का निमंत्रण मिला। 2021 में करीब एक लाख भारतीय कनाडा के स्थायी नागरिक बने। पिछले साल कनाडा ने रिकॉर्ड 4,05,000 विदेशियों को अपने यहां आने की इजाजत दी।

हाल में कनाडा ने विदेशी स्टूडेंट्स के लिए एडिशनल वर्क परमिट का ऐलान किया। 2022 की गर्मियों में ऐसे विदेशी स्टूडेंट्स जिनका वर्क परमिट इस साल जनवरी से दिसंबर के बीच एक्सपायर हो रहा है, उन्हें एडिशनल ओपन वर्क परमिट मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 18 महीने तक होगी। कनाडा में 6,22,000 से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स हैं, जिनमें 2,17,410 भारतीय हैं।

पिछले कुछ सालों में इंडियन स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के लिए कनाडा जाने का अट्रैक्शन बढ़ा है। इसकी कई वजहें हैं। कनाड जाना अमेरिका जाने के मुकाबले आसान है। कनाडा जाने पर खर्च भी कम आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।