Get App

इस पॉपुलर डायट्री सप्लीमेंट से हो सकता है कैंसर, अमेरिका की एक रिसर्च में हुआ खुलासा

Cancer News : निकोटिनामाइड रिबोसाइड (nicotinamide riboside) यानी NR जैसे डायट्री सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका है। अमेरिका की मिसूरी यूनिवर्सिटी (University of Missouri) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 13, 2022 पर 9:41 AM
इस पॉपुलर डायट्री सप्लीमेंट से हो सकता है कैंसर, अमेरिका की एक रिसर्च में हुआ खुलासा
Nicotinamide Riboside के ऊंचे स्तर के कारण न सिर्फ ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर (triple negative breast cancer), बल्कि इससे कैंसर होने या इसके ब्रेन तक फैलने का भी खतरा है

Cancer News : निकोटिनामाइड रिबोसाइड (nicotinamide riboside) यानी NR जैसे डायट्री सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका है। अमेरिका की मिसूरी यूनिवर्सिटी (University of Missouri) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। Nicotinamide Riboside विटामिन बी3 (vitamin B3) का एक प्रकार है।

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, University of Missouri में केमिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर एलेना गौन (Elena Goun) की अगुआई में रिसर्चर्स के एक अंतर्राष्ट्रीय दल के निष्कर्षों के मुताबिक, NR के ऊंचे स्तर के कारण न सिर्फ ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर (triple negative breast cancer), बल्कि इससे कैंसर होने या इसके ब्रेन तक फैलने का भी खतरा है।

पिता की कैंसर से मृत्यु से प्रेरित हुईं रिसर्चर

गौन अपने पिता की कैंसर से मृत्यु के बाद इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित हुईं। उनके 59 वर्षीय पिता की कोलोन कैंसर (colon cancer) के पता लगने के सिर्फ तीन महीने बाद ही मौत हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें