चीन में इनफ्लेशन (Inflation in China) लो लेवल पर बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि इकोनॉमी रिकवर करने की कोशिश कर रही है। सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने से रोकने के लिए लॉकडाउन (lockdown) की सख्त पॉलिसी अपनाई थी। हालांकि, पिछले साल के आखिर में सरकार ने यह पॉलिसी बंद कर दी थी। लेकिन, लॉकडाउन से हुए नुकसान से इकोनॉमी अब भी उबरने की कोशिश कर रही है। मई में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स में 4.6 फीसदी गिरावट आई। यह साल-दर-साल आधार पर बीते 7 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले मई 2016 में प्रोड्यूसर प्राइसेज में 7.2 फीसदी गिरावट देखने को मिली थी।
