China ने लॉन्च की दुनिया की सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन, जानें कितनी है इसकी स्पीड

भारत के पड़ोसी देश चीन ने रविवार को अपनी नई हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन सीआर450 प्रोटोटाइप मॉडल लॉन्च किया। इसके निर्माता का दावा है कि परीक्षण के दौरान यह ट्रेन 450 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंची, जो इसे दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन बना देती है

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 8:51 PM
Story continues below Advertisement
सीआर450 प्रोटोटाइप ने टेस्टिंग के दौरान 450 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल की

चीन लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश में परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चीन ने रविवार को अपनी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का नया मॉडल पेश किया। ट्रेन निर्माता का दावा है कि परीक्षण के दौरान इसकी अधिकतम स्पीड 450 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे यह दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन बन गई।

न्यूज एंजेसी PTI ने मुताबिक चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी (चीन रेलवे) ने बताया, सीआर450 प्रोटोटाइप के रूप में पहचाने जाने वाले इस नए मॉडल से यात्रा के समय में और कमी आएगी और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे देश में लाखों यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बन जाएगी।

450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रेन


सरकारी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीआर450 प्रोटोटाइप ने टेस्टिंग के दौरान 450 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल की और साथ ही परिचालन स्पीड, ऊर्जा खपत, आंतरिक शोर और ब्रेकिंग दूरी जैसे महत्वपूर्ण मानकों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीआर450 प्रोटोटाइप ट्रेन CR400 फक्सिंग हाई-स्पीड रेल (HSR) से कहीं अधिक तेज है जो वर्तमान में 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।

चीन का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पहले ही 46,000 किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है,जो देश के सभी प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं पर यह उतने लाभदायक नहीं है। CR450 के परिचालन से प्रमुख शहरों के बीच परिवहन को और अधिक आसान करने की उम्मीद है। इस नए मॉडल घरेलू यात्रा करने में लोगों के समय में बचत होगी तो वही देश भर में कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

CR450 प्रोजेक्ट चीन की रेलवे तकनीक को मजबूत करेगा

PTI रिपोर्ट के अनुसार, आंतरिक सर्वेक्षणों के मुताबिक, बीजिंग-शंघाई ट्रेन सेवा सबसे अधिक लाभदायक रही है, जबकि अन्य शहरों के नेटवर्क अभी तक आकर्षक नहीं बन पाए हैं। चीन रेलवे ने कहा कि CR450 प्रोजेक्ट चीन की रेलवे तकनीक को और मजबूत करेगा और इसे और बेहतर बनाएगा। चीन ने दुनिया का सबसे लंबा और सबसे उन्नत हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क तैयार किया है और अब वह उच्च गति और अधिक आरामदायक रेल सेवाओं के साथ यात्रियों के लिए यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार है।

Muslim Population: साल 2025 में कितनी बढ़ेगी मुसलमानों की जनसंख्या? आंकड़े कर देंगे हैरान, जानें- कैसा रहेगा हिंदू धर्म का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।