चीन की Zero Covid Policy से बेहाल लोग, अजीबोगरीब ढंग से कर रहे हैं संक्रमण से बचाव

चीन में मेट्रो ट्रेन में एक अनोखी घटना सामने आई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक महिला पॉलिथिन के अंदर बैठकर केला खा रही है। जानिए आखिर ऐसा क्यों है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
चीन में जीरो कविड पॉलिसी लागू होने से लोगों के हाल बेहाल हैं।

कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में समाया हुआ है। चीन में शी जिनपिंग सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी (ZERO Covid policy) के तहत सख्त लॉकडाउन लागू किया है। जिससे चीन के तमाम इलाकों में लोगों को सख्त लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की सख्ती से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लोग और ज्यादा सख्त नियमों का पालन कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में चीन की मेट्रो ट्रेन में एक महिला ने अपने आपको पूरी तरह से पॉलिथिन में ढक लिया है। इसके बाद वो महिला केला खाते नजर आ रही है। महिला का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आम नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए चीनी सरकार कई तरह की पाबंदियां लगा रही है। सिर्फ इमरजेंसी में ही लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति दी जा रही है। विदेशी नागरिकों होटल में ही 7-10 दिन तक क्वारंटीन रहना जरूरी हो गया है। इसके बाद ही वो वहां से बाहर निकल सकते हैं।

कोरोना का खौफ


चीन के मेट्रो ट्रेन में एक अनोखी घटना देखने को मिली है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक महिला को केला खाते हुए देखा गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इस महिला ने अपने आपको पूरी तरह से प्लास्टिक कवर से ढक लिया था। यानी महिला पॉलिथिन के अंदर बैठी थी। दरअसल चीन ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मेट्रो ट्रेनों में खाने-पीने पर पाबंदी लगा दी है। बताया जा रहा है कि यह महिला चीन के हुबोई प्रांत (Hubei province of China) में यात्रा कर रही थी। जब महिला मेट्रो ट्रेन में केला खा रही थी। तभी उसे कैमरे में कैद कर लिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला के साथ यात्रा करने वाले एक शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था।

Covid Lockdown: दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री के पड़ोस में कोरोना का विस्फोट, चीन ने 10 लाख को घर में किया बंद

इस वीडियो को देखकर एक यात्री ने कहा कि वुहान में कोरोना वायरस का मामूली प्रकोप है। लेकिन मेरा मानना है कि यह महिला जिस तरह से कोरोना से अपना बचाव कर रही है वो कुछ ज्यादा ही है। मेट्रो ट्रेन के अंदर खाना सही नहीं है।

चीन में मैराथन की वापसी

बता दें कि चीन की राजधानी बीजिंग में हजारों धावकों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले 2 साल से मैराथन दौड़ का आयोजन नहीं किया गया था। इस मैराथन दौड़ में कई लोगों को बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि इसमें 30,000 लोगों ने हिस्सा लिया। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी लागू होने के चलते कुछ नियम भी बनाए गए थे। जिसमें मैराथन में हिस्सा लेने वालों को वैक्सीनेशन जरूरी था। प्रतियोगिता खत्म होने के 7 दिन बाद बीजिंग से बाहर निकल सकते हैं। इसके लिए नेगिटव रिपोर्ट दिखाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।