Covid Lockdown: दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री के पड़ोस में कोरोना का विस्फोट, चीन ने 10 लाख को घर में किया बंद

Covid Lockdown: चीन की Covid Zero नीति के तहत आईफोन मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में मशहूर चीन के हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोऊ (Zhengzhou) के एक जिले में लॉकडाउन लगाया गया है

अपडेटेड Oct 17, 2022 पर 10:58 AM
Story continues below Advertisement
चीन की कोविड जीरो नीति के चलते वैश्विक सप्लाई चेन को तगड़ा झटका दिया है क्योंकि कार से लेकर फोन तक के महत्वपूर्ण मैन्यूफैक्चरिंग हब चीन में हैं।

Covid Lockdown: चीन की कोविड जीरो (Covid Zero) नीति के चलते जहां भी इसके केसेज सामने आ रहे हैं, वहां लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ताजा कड़ी में आईफोन मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में मशहूर चीन के हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोऊ (Zhengzhou) के एक जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। सरकारी नोटिस के मुताबिक झेंगझोऊ के छह शहरी जिलों में एक Zhonggyuan के करीब 10 लाख निवासियों को सोमवार से घर पर रहने को कहा गया है।

यहां रहने वाले लोगों को सिर्फ कोविड टेस्टिंग के लिए ही बाहर निकले की इजाजत दी गई है। गैर-जरूरी कारोबार को बंद कर दिया गया है। हालांकि आईफोन बनाने वाली फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) का दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन प्लांट इस जिले में नहीं है जहां लॉकडाउन लगाया गया है।

Q2 नतीजों के बाद HDFC Bank शेयर पर जानिए क्या हैं दिग्गज ब्रोकरेजेज की राय


Covid Zero के चलते वैश्विक सप्लाई चैन को झटका

चीन की कोविड जीरो नीति के चलते वैश्विक सप्लाई चेन को तगड़ा झटका दिया है क्योंकि कार से लेकर फोन तक के महत्वपूर्ण मैन्यूफैक्चरिंग हब चीन में हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को इस नीति में कोई बदलाव नहीं करने के संकेत दिए।

इसके चलते चीन की अर्थव्यवस्था को झटके लग रहे हैं। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस साल 2022 में चीन की इकॉनमी 3.3 फीसदी की दर से ही बढ़ सकती है जो पिछले चार दशकों से अधिक समय में दूसरी सबसे कम ग्रोथ होगी।

LIC Saral Jeevan Plan : एक बार जमा करो प्रीमियम, हर साल मिलेगी 52,000 रुपये पेंशन, जानिए डिटेल

चीन में कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति

इस शहर में स्थानीय तौर पर कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9 अक्टूबर को यह आंकड़ा 40 पर था। पूरे चीन की बात करें यहां केसेज घटकर 697 रह गए हैं जो दो हफ्ते का नितला स्तर है। मंगोलिया के अंदरूनी हिस्से और शिनजियांग में स्थिति पर नियंत्रण के चलते केसेज में गिरावट आई है। बीजिंग में 13 नए और शंघाई में 32 नए केसेज सामने आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।