Get App

Covid-19: क्या 90 दिनों बाद दुनियाभर में फिर कहर मचाएगा कोरोनावायरस? चीन की 60% आबादी पर संक्रमण का खतरा, वैज्ञानिक ने दी ये कैसी चेतावनी!

Covid-19: चीन (China) में प्रतिबंध हटने के बाद से अस्पताल पूरी तरह से भर चुके हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है, अगले 90 दिनों में चीन की करीब 60% और पूरी दुनिया की 10% आबादी संक्रमित हो सकती है। साथ ही लाखों लोगों की मौत हो सकती है या ये संख्या डबल भी हो सकती है। ये सिर्फ एक शुरुआत है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 1:36 PM
Covid-19: क्या 90 दिनों बाद दुनियाभर में फिर कहर मचाएगा कोरोनावायरस? चीन की 60% आबादी पर संक्रमण का खतरा, वैज्ञानिक ने दी ये कैसी चेतावनी!
Covid-19: क्या 90 दिनों बाद दुनियाभर में फिर कहर मचाएगा कोरोनावयरस? (FILE PHOTO)

Covid-19: कोरोनावायरस (Coronavirus) क्या एक बार फिर पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाला है? क्या एक बार फिर संक्रमण के कारण हमें अपने घरों में बंद होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा? ये सब सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि एक शीर्ष महामारी विज्ञानी और स्वास्थ्य अर्थशास्त्री एरिक फेगल-डिंग (Eric Feigl-Ding) ने ऐसा अनुमान लगाया है कि चीन (China) की करीब 60% आबादी और दुनिया की करीब 10% आबादी अगले 90 दिनों में Covid-19 की चपेट में आ सकती है और लाखों की मौत की भी आशंका है।

एरिक फेगल-डिंग के मुताबिक, चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी (CCP) का गोला है, "जो संक्रमित हो रहा है, उसे संक्रमित होने दो, जो जिसे मरना है, उसे मरने दो।"

उन्होंने ट्वीट किया, "Thermonuclear Bad- चीन में प्रतिबंध हटने के बाद से अस्पताल पूरी तरह से भर चुके हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है, अगले 90 दिनों में चीन की करीब 60% और पूरी दुनिया की 10% आबादी संक्रमित हो सकती है। साथ ही लाखों लोगों की मौत हो सकती है या ये संख्या डबल भी हो सकती है। ये सिर्फ एक शुरुआत है।"

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को Covid-19 के कारण दो मौत की जानकारी दी। देश में अधिकारिक तौर पर हफ्तों से कोई मौत नहीं हुई थी। ये सब ऐसे समय पर हो रहा है, जब चीन ने अपनी 'जीरो कोविड पॉलिसी' (Zero Covid Policy) में थोड़ी छूट दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें