Get App

बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट-अनुष्का, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anushka-Virat: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में परिवार संग समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वे बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमाते नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनके इस प्यारे फैमिली आउटिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 4:03 PM
बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट-अनुष्का, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस फोटो में कपल अपने छोटे बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनके इस प्यारे फैमिली आउटिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

विराट कोहली के फैन क्लब ने एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें विराट, अनुष्का और उनके बेटे अकाय को साथ में टहलते देखा जा सकता है। तस्वीर में अनुष्का स्ट्रॉलर संभाल रही हैं, जबकि विराट उनके पास चलते हुए नजर आ रहे हैं।

इन लुक में नजर आए विराट-अनुष्का

शेयर किए गए तस्वीरों में अनुष्का ने मैरून कलर की स्वेटशर्ट और लेगिंग्स पहने हुए नजर आई। उन्होंने खुले बालों के साथ सफेद टोपी पहन रखी थी, जिससे उनका लुक और स्टाइलिश लग रहा था। वहीं विराट ब्राउन कलर की स्वेटशर्ट, हल्के नीले कलर की जींस और टोपी में नजर आए। विराट ने इसके साथ सफेद स्नीकर्स पहना था। दोनों को लंदन की सड़को पर टहलते हुए देखा गया। वहीं कोलाज की एक तस्वीर में छोटा अकाय भी नीले स्वेटर में काफी क्यूट लग रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें