क्या आप Covid पॉजिटिव हैं? आपका कुत्ता दूर कर सकता है यह संदेह

दो स्टडी में पाया गया कि कुत्ते कोविड-19 का तुरंत पता लगा सकते हैं और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर जांच के लिए आदर्श हैं

अपडेटेड May 20, 2022 पर 6:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुत्तों की असाधारण सुपरपावर सूंघकर कोविड-19 (Covid19) का पता लगा सकती है, दो स्टडी में यह बात साबित हुई है

Covid Positive : कुत्तों में सूंघने की असाधारण क्षमता होती है। रिसर्चर्स और साइंटिस्ट वैज्ञानिक मेडिकल के क्षेत्र में हमेशा से उनका इस्तेमाल करते रहे हैं। इन बेहतरीन जानवरों को कैंसर, डायबिटीज और असाधारण रूप से मिर्गी के दौरे जैसी बीमारियां होने से पहले इनके बारे में सूंघने के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है। अब रिसर्चर्स ने यह जानने की कोशिश की है कि क्या कुत्तों की असाधारण सुपरपावर सूंघकर कोविड-19 (Covid19) का पता लगा सकती है।

जांच में अच्छा रहा कुत्तों का प्रदर्शन

पहली स्टडी में, रिसर्चर्स ने देखा कि क्या कुत्ते 420 वॉल्युंटियर्स की स्किन स्वैब्स में कोविड की पहचान कर सकते हैं। इनमें 114 ऐसे लोग थे जो पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए थे।


स्टडी में पाया गया कि कुत्तों ने 92 फीसदी संवेदनशीलता (जिससे उनकी संक्रमित लोगों की सही पहचान करने की क्षमता का पता चलता है) और 91 फीसदी विशेषता (बिना संक्रमण वालों की सही पहचान की उनकी क्षमता) के साथ कोविड का पता लगा लिया। भले ही कुत्तों के बीच कुछ अंतर पाया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

थाईलैंड में फिर से खुलेंगे बार और नाइटक्लब, फॉरेन टूरिस्ट्स अट्रैक्ट करने के लिए लिया फैसला

दूसरी स्टडी भी रही सफल

दूसरी स्टडी में कुत्तों ने फिनलैंड में हेलसिंकी वैंता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 303 आने वाले यात्रियों को सूंघना शामिल था। हर पैसेंजर का पीसीआर टेस्ट भी कराया गया।

कुत्तों का डाटा 303 में 296 (98 प्रतिशत) पीसीआर रिजल्ट के नमूनों के साथ मेल खा गया और उन्होंने 300 में से 296 में निगेटिव स्वैब्स के रूप में पहचान की।

एयरपोर्ट जैसी जगहों के लिए कारगर हैं कुत्ते

ऐसी दुनिया में जहां हम महंगे तकनीकी समाधानों पर भरोसा करते हैं, कुछ सस्ते कम तकनीक वाले विकल्प कोविड की जांच का भरोसा दिलाते हैं।

स्टडी से पता चलता कि कुत्ते अपने काम के लिए जल्दी से प्रशिक्षित हो जाते हैं और एयरपोर्ट्स जैसी जगहों पर सटीकता के साथ जांच के लिए आदर्श हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।