Credit Suisse के एक ऐलान से बॉन्ड निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। उसने कहा है कि वह अपने एडिशनल टियर 1 बॉन्ड्स (AT1 Bonds) को राइट-डाउन करेगा। वह ऐसा स्विस रेगुलेटर के आदेश पर कर रहा है। यह क्रेडिट सुइस के UBS के रेस्क्यू प्लान (डूबने से बचाने) का हिस्सा है। बैंक के इस ऐलान से बॉन्डहोल्डर्स में गुस्सा है। इस एडिशनल टियर-1 बॉन्ड की वैल्यू 17.24 अरब डॉलर बताई जा रही है। स्विस रेगुलेटर (FINMA) ने कहा है कि इस फैसले से कैपिटल के मामले में बैंक को मजबूती मिलेगी। दरअसल, रेगुलेटर का मानना है कि क्रेडिट सुइस को डूबने से बाचाने के लिए प्राइवेट इनवेस्टर्स को भी कुछ दिक्कत बर्दाश्त करने होंगे।
