क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज क्रैकेन (Kraken) ने ऐलान किया है कि यूजर्स अब इस प्लेटफॉर्म पर shiba inu (SHIB) के लिए ट्रेडिंग कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी ट्रेडिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। Kraken के इस ऐलान के बाद SHIB की कीमतों में उछाल आया है। एक्सचेंज ने कहा है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि क्रैकेन में अब यूजर्स SHIB के लिए ट्रेडिंग कर सकते हैं। लॉन्चिंग के दौरान एक्सचेंज ने साफ तौर पर कहा है कि वायदा और मार्जिन ट्रेडिंग (futures and margin trading) नहीं मुहैया कराई जाएगी।
इस प्लेटफॉर्म पर SHIBA के लिए डॉलर और यूरो में ट्रेडिंग कर सकेंगे। इसमें कम से कम 50 हजार SHIB का कारोबार करना होगा। इस कारोबार की शुद्धता दशमलव के 8 अंकों तक और मात्रा की शुद्दता दशमल के 5 अंकों तक होगी। एक्सचेंज के इस ऐलान के बाद SHIB में उछाल देखने को मिला। खबर लिखे जाते समय यह 0.000038999 डॉलर के लेवल से 13 फीसदी बढ़कर 0.0000422 डॉलर पर पहुंच गई।
बता दें कि SHIB के निवेशक इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग के लिए करीब एक महीना से इंतजार कर रहे थे। एक्सचेंज ने 1 नवंबर को ट्वीट कर कहा था कि अगर उसके इसके ट्वीट को 2 हजार लाइक मिलते हैं तो वो प्लेटफॉर्म में अगले दिन SHIB की लिस्टिंग करेगा। इस तरह से दिए गए समय सीमा के भीतर ही इस ट्वीट को 45 हजार लाइक्स मिल गए।
इस बीच SHIB के supporters क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म रॉबिनहुड (Robinhood) में ट्रेडिंग के जोर लगा रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग के लिए अब तक 54 हजार लोगों के हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं। हालांकि रॉबिनहुड ने हाल ही में कहा है कि अतिरिक्त क्रिप्टोकरेंसी की लिस्टिंग करने की उसकी तरफ से कोई जल्दबाजी नहीं है। एक अन्य प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंज जेमिनी ने इसी महीने SHIB की ट्रेडिंग के लिए सुविधा मुहैया कराई है।