इस शहर में घर की बालकनी में कपड़े सुखाने पर लगेगा 21,000 रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों?

अबु धाबी में प्रशासन का कहना है कि बालकनी में कपड़े सुखाने से शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है। ऐसे में कपड़े सुखाने पर रोक लगा दी गई है

अपडेटेड May 03, 2022 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
अबू धाबी में घरों के बाहर कपड़े सुखाने पर लगी रोक (फाइल तस्वीर)

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates- UAE) से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। UAE की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) में एक अलग तरह का फरमान जारी किया गया है। यहां बालकनी में कपड़े सुखाने या फैलाने के लिए मनाही हो गई है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके ऊपर फाइन लगेगा। जबकि भारत में ज्यादातर लोग अपने कपड़े बालकनी में ही सुखाते हैं। अगर कोई बालकनी में कपड़े सुखाते या फैलाते पकड़ा गया तो उसके ऊपर 1000 दिरहम (लगभग 21000 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।

शहर की बिगड़ रही है खूबसूरती

दरअसल, अबू धाबी में प्रशासन ने निवासियों को अपार्टमेंट की बालकनी, खिड़कियों या रेलिंग से कपड़े लटकाने, सुखाने से मना किया है। अधिकारियों का कहना है कि बालकनी में कपड़े सुखाने की वजह से शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है। ऐसी स्थिति में अबू धाबी की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए सभी को इन नियमों का पालन करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा नियमों का पालन करने के लिए पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अबू धाबी नगर निगम (Abu Dhabi Municipal Corporation) ने कहा है कि इस अभियान का मकसद यह है कि शहर की खूबसूरती बनी रहे।

Weather Update: लू से राहत मिलने के आसार, अब आंधी-तूफान से आफत, दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट


आधुनिक तकनीकी का करें इस्तेमाल

अबू धाबी नगर निगम (Abu Dhabi Municipal Corporation) ने एक बयान जारी कर कहा है कि कपड़े धोने और सुखाने के लिए आधुनिक लॉन्ड्री ड्राइंग तकनीकी का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रॉनिक क्लोथ ड्रायर और कपड़े सुखाने वाले रैक का उपयोग करें। सीधे सड़क से दिखने वाले बालकनी में कपड़े न धोएं और न ही सुखाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।