पेरिस में एफिल टॉवर को आज, 24 दिसंबर को अचानक खाली कराना पड़ा, जब इस टूरिस्ट स्पॉट आग लग गई। घटना को देखते हुए करीब 1200 विजिटर्स को यहां से बाहर करना पड़ा। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अधिकारियों ने पुष्टि की कि आग की लपटें सबसे पहले टावर की पहली और दूसरी मंजिल के बीच लिफ्ट शाफ्ट में देखी गईं।
