Elon Musk Tweet: 'अगर मैं रहस्यमय परिस्थिति में मर जाऊं तो...' एलॉन मस्क के ट्वीट से दुनियाभर में हलचल

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की है, माना जा रहा है कि ये डील आने वाले दिनों में पूरी हो जाएगी

अपडेटेड May 09, 2022 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टेस्ला प्रमुख के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन यह वायरल हो गया है

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) का एक हालिया ट्वीट फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक ताजा ट्वीट में अपनी 'संदिग्ध मौत' के बारे में बात की है। इसके बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

एलॉन मस्क ने सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर मेरी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है तो, यह काफी हद तक nice knowin ya होगा।' टेस्ला प्रमुख के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन इसे रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।


अपने इस ट्वीट से पहले मस्क ने एक पोस्ट शेयर की थी जो एक बयान का स्क्रीनशॉट जैसा लगता है। इस स्क्रीनशॉट में रूसी भाषा में लिखा है कि एलॉन मस्क यूक्रेन की फासिस्ट फोर्स को मिलिट्री कम्युनिकेशन डिवाइस सप्लाई कर रहे हैं। इसके लिए मस्क आपकी जवाबदेही तय होगी चाहें आप कितनी भी चालाकियां कर लें।

ये भी पढ़ें- COVID-19: ओडिशा के रायगढ़ में कोरोना विस्फोट, दो हॉस्टल में रहने वाले 64 स्कूली छात्र हुए संक्रमित

इस पोस्ट में ये भी दावा गया किया कि डिवाइस यूक्रेन में अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की ओर से भेजे गए हैं। मस्क ने इस स्क्रीनशॉट के साथ एक वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट @Rogozin को टैग कर ट्वीट किया है।

दोनों ट्वीट के बाद अटकलें लगाईं जा रही हैं कि क्या मस्क को युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए रूस से धमकियां मिल रही हैं। बीबीसी के मुताबिक, फरवरी से मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा यूक्रेन में युद्ध प्रभावित क्षेत्र में एक्टिव है। मस्क ने यूक्रेन के एक मंत्री की ओर से मदद की अपील के बाद इसे एक्टिवेट किया था।

बता दें कि हाल ही में SpaceX और Tesla के CEO मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का प्रस्ताव पेश किया था, जिस सौदे पर ट्विटर का बोर्ड सहमत हो गया है। हालांकि, अभी ये डील अभी पूरा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि ये डील जल्द ही पूरी हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।