Elon Musk भले ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं, लेकिन उनके लिए भी 43 अरब डॉलर की रकम छोटी नहीं है। अगर ट्विटर एलॉन मस्क के ऑफर को स्वीकार कर लेती है तो वह अपनी 250.6 अरब डॉलर की दौलत के छठे हिस्से से ट्विटर इंक (Twitter Inc) को खरीद सकते हैं। हालांकि, उनकी ज्यादातर दौलत इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) की स्टेक के रूप में है। ब्लूमबर्ग बिलेनायर्स इंडेक्स के मुताबिक, पिछले दो साल में उनकी कंपनी की वैल्यू खासी बढ़ी है, जिसके चलते मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
