Elon Musk ने Bernard Arnault के हाथों गंवाया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज, जानिए कितनी रह गई दौलत

Elon Musk : ब्लूमबर्ग बिलेनायर्स इंडेक्स के मुताबिक, 51 वर्षीय एलॉन मस्क की वेल्थ इस साल जनवरी से अभी तक 100 अरब डॉलर घटकर 163.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, 73 वर्षीय अर्नाल्ट की नेटवर्थ लगभग 170.6 अरब डॉलर है। उन्हें अपनी दिग्गज फैशन कंपनी LVMH में 48 फीसदी ओनरशिप से फायदा मिला है

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 8:46 AM
एलॉन मस्क सितंबर, 2021 में दूसरे नंबर पर थे। इस प्रकार, वह एक साल से ज्यादा समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने रहे

Elon Musk : एक समय 340 अरब डॉलर की दौलत के मालिक रहे एलॉन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज गंवा दिया है। अब बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के नए सबसे अमीर (richest person) हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनायर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 51 वर्षीय मस्क की वेल्थ इस साल जनवरी से अभी तक 100 अरब डॉलर घटकर 163.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, 73 वर्षीय अर्नाल्ट की नेटवर्थ लगभग 170.6 अरब डॉलर है। उन्हें अपनी दिग्गज फैशन कंपनी एलवीएमएच (LVMH) में 48 फीसदी ओनरशिप से फायदा मिला है। इससे पहले, मस्क सितंबर, 2021 में दूसरे नंबर पर थे। इस प्रकार, वह एक साल से ज्यादा समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने रहे।

Elon Musk ने ट्विटर में शुरू किया भाई-भतीजावाद, अंकल के 2 बेटों को दी नौकरी

इस साल 50 फीसदी टूटा टेस्ला का शेयर


उन्होंने इस साल अप्रैल में ट्विटर के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर लाकर दुनिया को चौंका दिया था। इसके साथ ही फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों की मॉनेटरी सख्ती के चलते मस्क की टेस्ला इंक (Tesla Inc) की वैल्यूएशन में खासी कमी आ गई। इस साल इलेक्ट्रिक कार कंपनी (electric carmaker) का शेयर लगभग 50 फीसदी टूट चुका है।

मस्क ने ट्विटर डील (Twitter deal) से पीछे हटने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे।

Twitter वेरिफाइड अकाउंट का बदला रंग, एलॉन मस्क ने लॉन्च किए 3 कलर, जानिए अपना स्टेटस

मुश्किल दौर में भी बनी रही अर्नाल्ट की दौलत

हालांकि, मस्क की तुलना में दुनिया के नए सबसे अमीर शख्स अर्नाल्ट के जीवन में कोई नाटकीयता नजर नहीं आती। अर्नाल्ट लंबे समय से दुनिया के अमीरों की लिस्ट में हैं, लेकिन उनकी दौलत कभी अमेरिका के टेक अरबपतियों की तरह नहीं बढ़ी। हालांकि, जिस दौर में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg), जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और अल्फाबेट (Alphabet Inc) के लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) की दौलत तेजी से गिर रही थी, अर्नाल्ट की नेटवर्थ कायम रही।

पेरिस की LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के डिजाइनर अपारेल, फाइन वाइन और रिटेल बिजनेस को कोविड से जुड़ी बंदिशें हटने से तगड़ा सपोर्ट मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।