Elon Musk : एक समय 340 अरब डॉलर की दौलत के मालिक रहे एलॉन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज गंवा दिया है। अब बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के नए सबसे अमीर (richest person) हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनायर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 51 वर्षीय मस्क की वेल्थ इस साल जनवरी से अभी तक 100 अरब डॉलर घटकर 163.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, 73 वर्षीय अर्नाल्ट की नेटवर्थ लगभग 170.6 अरब डॉलर है। उन्हें अपनी दिग्गज फैशन कंपनी एलवीएमएच (LVMH) में 48 फीसदी ओनरशिप से फायदा मिला है। इससे पहले, मस्क सितंबर, 2021 में दूसरे नंबर पर थे। इस प्रकार, वह एक साल से ज्यादा समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने रहे।
