TikTok Sale: शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को माइक्रोसॉफ्ट खरीद सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुद इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टिकटॉक को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है और वह इस ऐप को लेकर बिडिंग वार देखना चाहते हैं। बिडिंग वार का मतलब है कि ट्रंप की इच्छा है कि इसे खरीदने के लिए और भी कंपनियां सामने आएं। इस मामले में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जब माइक्रोसॉफ्ट और टिकटॉक से संपर्क किया तो फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह टिकटॉक को खरीदने के लिए कई लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इसके मालिकाना हक पर 30 दिनों के भीतर फैसला हो जाएगा।
