Elon Musk कॉस्ट घटाने के लिए Twitter से निकालेंगे 3,700 कर्मचारी, अब नहीं चलेगा ‘कहीं से भी काम’

Elon Musk : एलॉन मस्क और उनके एडवाइजर्स की टीम सैन फ्रांसिस्को बेस्ड ट्विटर (Twitter) जॉब कट और पॉलिसी में बदलावों के बाद के संभावित हालात का आकलन कर रही है

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
एलॉन मस्क पर ट्विटर के बिजनेस की कॉस्ट कम करने का खासा दबाव है, जिसके लिए वह कहते हैं कि उन्होंने ज्यादा भुगतान किया है

Elon Musk :  एलॉन मस्क ने ट्विटर इंक (Twitter Inc) से लगभग 3,700 लोगों की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह संख्या सोशल मीडिया कंपनी की कुल वर्कफोर्स की लगभग आधी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि वह अपने 44 अरब डॉलर के एक्विजिशन के तहत कॉस्ट घटाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

सूत्रों ने कहा, ट्विटर के नए ओनर प्रभावित कर्मचारियों को शुक्रवार तक इस संबंध में सूचना देना चाहते हैं। मस्क की कंपनी की ‘कहीं से भी काम करो’ की नीति को बदलने की योजना है। इसलिए, कुछ लोगों को छोड़कर ज्यादातर कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

60 दिन का सेवरेंस पे देने की भी चर्चा


सूत्रों ने कहा कि मस्क और उनके एडवाइजर्स की टीम सैन फ्रांसिस्को बेस्ड ट्विटर (Twitter) जॉब कट और पॉलिसी में बदलावों के बाद के संभावित हालात का आकलन कर रही है। ऐसी भी चर्चा है कि छंटनी के आंकड़े में बदलाव हो सकता है। दो लोगों ने कहा कि एक परिदृश्य में निकाले जाने वाले कर्मचारियों को 60 दिन के वेतन के बराबर सेवरेंस पे का ऑफर दिया जाएगा।

Twitter के दफ्तर में Elon Musk का खौफ, नौकरी बचाने के लिए 12-12 घंटे काम कर रहे इंजीनियर, कुछ तो ऑफिस में ही बिता रहे रात

इस खबर पर ट्विटर के स्पोक्सपर्सन ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। मस्क पर इस बिजनेस की कॉस्ट कम करने का खासा दबाव है, जिसके लिए वह कहते हैं कि उन्होंने ज्यादा भुगतान किया है।

कोर्ट के फैसले के चलते करनी पड़ी डील

अरबपति मस्क अप्रैल में मार्केट टूटने के साथ ट्विटर के लिए 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भुगतान को राजी हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने कंपनी पर फेक अकाउंट्स के बारे में गलत जानकारी देने की बात कहकर सौदे से पीछे हटने की कोशिश की थी। Twitter ने एलॉन मस्क को कोर्ट में खींच लिया और मस्क को फिर से डील के लिए आगे आना पड़ा। इस तरह, हाल में यह डील पूरी हो गई।

Elon Musk का Google के कोफाउंडर की वाइफ से था अफेयर, इसीलिए टूटी पुरानी दोस्ती, जानिए हकीकत

12-12 घंटे काम कर रहे कर्मचारी

उधर, ट्विटर (Twitter) को खरीदने के कुछ दिनों बाद ही एलॉन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया (Social Media) कंपनी के कर्मचारियों के लिए कई नए नियम बना दिए हैं। ट्विटर पर कुछ इंजीनियरों को कथित तौर पर दिन में 12-12 घंटे और हफ्ते में सात दिन काम करने के लिए कहा गया है। दरअसल, उन्हें अपने नए बॉस, एलॉन मस्क की तरफ से ट्विटर के लिए तय किए गए बदलाव तय समय के भीतर पूरे करने हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।