Get App

Elon Musk ने बेचे Tesla के 3.58 अरब डॉलर के शेयर, जानिए अभी तक बेचे कितने स्टॉक

Elon Musk ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के 2.2 करोड़ शेयर बेचे हैं। उन्होंने 12 से 15 दिसंबर के बीच तीन दिन के दौरान ये स्टॉक्स बेचे हैं। इससे पहले टेस्ला के सीईओ ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर इंक को खरीदने के कुछ दिन बाद 3.95 अरब डॉलर में इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के 1.95 करोड़ शेयर बेचे थे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 12:40 PM
Elon Musk ने बेचे Tesla के 3.58 अरब डॉलर के शेयर, जानिए अभी तक बेचे कितने स्टॉक
शेयरों की इस बिक्री के साथ मस्क बीते एक साल में टेस्ला (Tesla stocks) के लगभग 40 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं

Elon Musk sells Tesla shares : टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एलॉन मस्क ने कंपनी के लगभग 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। यूएस सिक्योरिटीज (US securities) में दी गई एक फाइलिंग में यह बात सामने आई है। फाइलिंग के मुताबिक, मस्क ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर (electric vehicle maker) के 2.2 करोड़ शेयर बेचे हैं। उन्होंने 12 से 15 दिसंबर के बीच तीन दिन के दौरान ये स्टॉक्स बेचे हैं। इससे पहले टेस्ला के सीईओ (Tesla CEO) ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर इंक (Twitter Inc) को खरीदने के कुछ दिन बाद 3.95 अरब डॉलर में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी के 1.95 करोड़ शेयर बेचे थे।

अभी तक बेचे कितने शेयर

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेयरों की इस बिक्री के साथ मस्क बीते एक साल में टेस्ला (Tesla stocks) के लगभग 40 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कारमेकर टेस्ला के शेयर इस साल बड़ी ऑटोमेकर और टेक कंपनियों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा है। इनवेस्टर्स की चिंता है कि मस्क के ट्विटर को खरीदने से वह संभवतः टेस्ला को कम समय देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें