Get App

Elon Musk की संपत्ति 2022 में 100 अरब डॉलर घटी, Tesla के शेयरों में 58% गिरावट का असर, फिर भी दुनिया में सबसे अमीर

इस हफ्ते सोमवार (21 नवंबर) को टेस्ला के शेयर गिरकर 2 साल के निचले स्तर पर आ गए। टेस्ला में मस्क की करीब 15 फीसदी हिस्सेदारी है। 21 नवंबर को टेस्ला के शेयरों में आई बड़ी गिरावट की वजह से सिर्फ एक दिन में मस्क की संपत्ति करीब 8.6 अरब डॉलर कम हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 4:46 PM
Elon Musk की संपत्ति 2022 में 100 अरब डॉलर घटी, Tesla के शेयरों में 58% गिरावट का असर, फिर भी दुनिया में सबसे अमीर
इस साल टेस्ला के शेयरों में करीब 58.03 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, संपत्ति में इतनी ज्यादा गिरावट के बावजूद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा है। इस साल उनकी संपत्ति 100 डॉलर घट गई है। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Tesla और SpaceX के सीईओ हैं। पिछले महीने Twitter का अधिग्रहण करने के बाद वह इसके भी सीईओ बन गए हैं। इससे पहले Bloomberg Billionaires Index में शामिल व्यक्ति की संपत्ति में इतने कम समय में इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई थी। मस्क की वेल्थ में गिरावट की सबसे बड़ी वजह टेस्ला के शेयरों की कीमतों में आई कमी को माना जा रहा है। इस हफ्ते सोमवार (21 नवंबर) को टेस्ला के शेयर गिरकर 2 साल के निचले स्तर पर आ गए। टेस्ला में मस्क की करीब 15 फीसदी हिस्सेदारी है। 21 नवंबर को टेस्ला के शेयरों में आई बड़ी गिरावट की वजह से सिर्फ एक दिन में मस्क की संपत्ति करीब 8.6 अरब डॉलर कम हो गई।

अब भी Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर शख्स

मस्क की संपत्ति पिछले साल नवंबर में 340 अरब डॉलर थी, जो 22 नवंबर को घटकर करीब 170 अरब डॉलर रह गई। Musk की हिस्सेदारी स्पेसएक्स और ट्विटर में भी है। इस साल टेस्ला के शेयरों में करीब 58.03 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, संपत्ति में इतनी ज्यादा गिरावट के बावजूद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब भी उनकी संपत्ति Bernard Arnault से करीब 13 अरब डॉलर ज्यादा है। Arnault लग्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के चेयरमैन हैं। वह Bloomberg Billionaires Index में दूसरे नंबर पर हैं। मस्क की संपत्ति Amazon के फाउंडर Jeff Bezos की संपत्ति से करीब 54 अरब डॉलर ज्यादा है। Bill Gates की संपत्ति से मस्क की संपत्ति करीब 57 अरब डॉलर अधिक है। गेट्स Microsoft के को-फाउंडर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें