Europe Trip : कोविड के बाद विदेश घूमने जाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें यूरोपीय देश भी शामिल हैं। यही वजह है कि तमाम लोग अप शेनजेन वीजा (Schengen visas) के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। शेनजेन एरिया में फिलहाल 27 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनमें से ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड सहित 22 देश यूरोपियन यूनियन (European Union) के सदस्य देश हैं। हाल में, क्रोएशिया भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
ये 27 देश के एक कॉमन लीगल फ्रेमवर्क साझा करते हैं और इनके बीच की सीमाओं कोई जांच नहीं होती है। अगर आप Schengen visa के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो इन बातों की जानकारी होनी चाहिए...
कितनी तरह के होते हैं Schengen visa
इसमें दो तरह के शॉर्ट स्टे यानी कम अवधि वाले वीजा होते हैं।
शेनजेन वीजा एक शॉर्ट स्टे वीजा है जिसके जरिए व्यक्ति शेनजेन जोन के किसी भी एरिया में 90 दिन तक टूरिज्म या बिजनेस के लिए रुक सकता है। यूरोप में शेनजेन वीजा काफी आम है। यह व्यक्ति को शेनजेन मेंबर कंट्रीज में रोकटोक के बिना ट्रैवल करने की आजादी देता है। शेनजेन जोन में कोई बॉर्डर कंट्रोल भी नहीं है।
इसके अलावा एक एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा होता है। अगर आप किसी काम से 90 दिनों से ज्यादा शेंगेन कंट्रीज में रहने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको उस देश के वीजा के लिए अप्लाई करना होगा जहां आप रुकने वाले हैं।
कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं यह वीजा
वीजा स्टीकर (visa sticker) पर यह स्पष्ट लिखा होता है कि एक आप एक, दो या कई बार शेनजेन एरिया में प्रवेश करने के लिए वीजा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Schengen visa के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
कोई भी भारतीय जिसके पास वैलिड इंडियन पासपोर्ट हो, वह शेनजेन वीजा के लिए आवेदन कर सकता है।
भारत से Schengen Visa के लिए कैसे करें अप्लाई
-देखिए, आपको किस वीजा की जरूरत है।
-आपको कहां अप्लाई करना है?
-अपनी वीजा डॉक्यूमेंट तैयार करिए।
-वीजा फीस का भुगतान करें।
Schengen Visa के लिए कब करें अप्लाई
ट्रिप के लिए योजना बनाने से कम से कम 15 दिन पहले और छह महीने के भीतर शेनजेन वीजा एप्लीकेशन जमा करने की सलाह दी जाती है।