USA के प्रेसिडेंट जो बाइडेन (Joe Biden) के पर FBI ने छापेमारी की। FBI ने लगभग 13 घंटे तक बाइडेन के गर की तलाशी ली। इस छापेमारी में उनको कुछ दस्तावेज और नोट बरामद हुए हैं। बाइडेन के वकील के वकील ने कहा है कि न्याय विभाग ने डेलावेयर में बाइडेन के घर की तलाशी ली है। उनको वहां पर क्लासीफाइड मार्किंग वाले छह दस्तावेजों उनके कुछ नोट को भी कब्जे में लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के निजी वकील बॉब बाउर ने कहा है उनके पूरे परिसर की तलाशी लगभग 13 घंटे तक चली थी। जो भी दस्तावेज मिले हैं वे उनके उपराष्ट्रपति और सीनेट कार्यकाल के हैं। जबकि जो नोट बरामद किए गए हैं वे भी जब के हैं जब बाइडेन उपराष्ट्रपति थे। जब जो बाइडेन वाइसप्रेसिडेंट थे उस वक्त वकीलों को उनकी लाइब्रेरी से कुछ दस्तावेज मिले थे इसके तीन महीने बाद वकीलों को वाशिंगटन स्थित पेन बाइडेन सेंटर से भी कुछ गोपनीय रिकॉर्ड मिले थे।
20 जनवरी को जो बाइडेन ने एक बयान दिया कि उन्हें अपने निजी ऑफिस और विलमिंगटन स्थित घर पर छापा पड़ने का कोई डर नहीं है। जांच में कुछ भी गलत बाहर निकल कर नहीं आएगा। बाइडेन ने हाल में आए तूफानों से हुए नुकसान का दौरा करने के बाद कैलिफोर्निया में मीडिया के सामने कहा कि जैसा कि हमने पाया है कि कुछ दस्तावेज गलत जगह पर दायर किए गए थे हमने उनको तुरंत ही अभिलेखागार और न्याय विभाग को सौंप दिया था। हम इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं।
छापेमारी के दौरान घर से बाहर थे बाइडेन
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त तलाशी चल रही थी उस वक्त राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन घर से बाहर थे। वे डेलावेयर के रेहोबॉथ बीच पर स्थित अपने घर पर वीकेंड मनाने गए थे।