Sweden Firing: स्वीडन के एजुकेशन सेंट्रर में हुई फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली

जिस एडल्ट एजुकेशन केंद्र में यह हमला हुआ, वह स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर दूर ऑरेब्रो शहर में है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि जिन पांच लोगों को गोली लगी, उनमें पुलिस हमलावर को भी गिन रही है या नहीं। यह भी तत्काल साफ नहीं है कि जो लोग घायल हुए हैं, उनके घाव कितने गंभीर हैं। पुलिस ने कहा कि इस हिंसा में किसी अधिकारी को गोली नहीं लगी

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 9:35 PM
Story continues below Advertisement
Sweden Firing: स्वीडन के एजुकेशन सेंट्रर में हुई फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली

स्वीडन में मंगलवार को एक एडल्ट एजुकेशन सेंटर केंद्र में पांच लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्वीडिश न्यूज एजेंसी ‘TT’ ने खबर दी कि हमलावर ने खुदकुशी कर ली। हालांकि, उसने इस खबर के सिलसिले में अपने सोर्स का खुलासा नहीं किया। पुलिस ने तत्काल इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वह प्रेसवार्ता करने वाली है।

जिस एडल्ट एजुकेशन केंद्र में यह हमला हुआ, वह स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर दूर ऑरेब्रो शहर में है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि जिन पांच लोगों को गोली लगी, उनमें पुलिस हमलावर को भी गिन रही है या नहीं।

यह भी तत्काल साफ नहीं है कि जो लोग घायल हुए हैं, उनके घाव कितने गंभीर हैं। पुलिस ने कहा कि इस हिंसा में किसी अधिकारी को गोली नहीं लगी।


घटनास्थल के वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और इमरजेंसी व्हीकल नजर आ रहे हैं। इस घटनास्थल के नजदीक की बिल्डिंगों में स्टूडेंट रहते हैं। गोलीबारी के बाद इस एजुकेशन सेंटर के दूसरे हिस्सों से लोगों को निकाल लिया गया।

न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रॉमर ने बताया, "ऑरेब्रो में हिंसा की खबरें बहुत गंभीर हैं। पुलिस मौके पर है और अभियान तेजी से चल रहा है। सरकार पुलिस के साथ निकट संपर्क में है और घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही है।"

'उन्हें कई राज पता थे... उन्होंने उसे मार दिया', OpenAI की नाक में दम करने वाले सुचिर बालाजी की मां का बड़ा दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।