अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida Shooting) राज्य में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर एक टेलीविजन रिपोर्टर और एक 9 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मध्य फ्लोरिडा के एक टेलीविजन पत्रकार और एक छोटी लड़की को बुधवार दोपहर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऑरेंज काउंटी के शेरिफ जॉन मीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि गोलीबारी के आरोपी 19 वर्षीय कीथ मेल्विन मूसा (Keith Melvin Moses) को हिरासत में लिया गया है।
