चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अब एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अलास्का के हवाई इलाके में नजर आया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी फाइटर जेट ने राष्ट्रपति जो बिडेन के निर्देश पर अलास्का के ऊपर ऊंचाई पर उड़ रही एक छोटी कार जैसे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर के अनुसार वह हवाई ट्रांसपोर्ट के लिए खतरा था। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कहां से आया है।
