France Violence Updates: फ्रांस (France) में चौथी रात भी बेरोकटोक हिंसा (Violence) जारी रही। हालांकि, सरकार ने कहा कि हिंसक घटनाओं में पिछली तीन रातों की तुलना में कमी आई। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पुलिस की गोलीबारी में 17 साल के एक किशोर की मौत के बाद चौथी रात व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान देशभर में 1,311 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सरकार ने हिंसा रोकने के लिए देश भर में 45,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। रातभर युवा प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हुई। अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 2,500 दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मंगलवार को मारे गए किशोर नाहेल को दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
फ्रांसी की सरकार ने कहा कि कम से कम 492 इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ, 2,000 गाड़ियां जला दी गईं और 3,880 आग लग गईं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दंगाइयों की तरफ से "किशोरों की मौत का अस्वीकार्य शोषण" की निंदा की।
France Violence Latest Updates: