Get App

G20 Summit: 'मुझे अपनी भारतीय जड़ों पर बेहद गर्व है' भारत आने से पहले बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

सुनक के माता-पिता भारतीय मूल के हैं और वे पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन आए थे। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की मशहूर टेक्नोलॉजी हस्ती नारायण मूर्ति और परोपकारी सुधा मूर्ति की बेटी हैं। नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में भाग लेने के लिए भारत की अपनी यात्रा से कुछ दिन पहले ईमेल के जरिए एक साक्षात्कार में, सुनक ने बुधवार को कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त और स्नेहपूर्ण थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2023 पर 8:27 PM
G20 Summit: 'मुझे अपनी भारतीय जड़ों पर बेहद गर्व है' भारत आने से पहले बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
G20 Summit: 'मुझे अपनी भारतीय जड़ों पर बेहद गर्व है' भारत आने से पहले बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

G20 Summit: ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) अपने भारतीय सास-ससुर के साथ खाने की मेज पर क्या चर्चा करते हैं? भारतीय राजनीति या ब्रिटेन के शासन की चुनौतियां? इनमें से कोई नहीं और इसका जवाब है- क्रिकेट। सुनक ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा, "हम क्रिकेट को लेकर चर्चा में सबसे ज्यादा राजनीतिक होते हैं। मैं इस बात से सहमत हूं कि जब क्रिकेट की बात आती है, तो मेरी बेटियां भारत का समर्थन कर सकती हैं, जिस तरह वे फुटबॉल को लेकर इंग्लैंड का समर्थन करती हैं!"

सुनक के माता-पिता भारतीय मूल के हैं और वे पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन आए थे। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की मशहूर टेक्नोलॉजी हस्ती नारायण मूर्ति और परोपकारी सुधा मूर्ति की बेटी हैं।

नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में भाग लेने के लिए भारत की अपनी यात्रा से कुछ दिन पहले ईमेल के जरिए एक साक्षात्कार में, सुनक ने बुधवार को कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त और स्नेहपूर्ण थी।

उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर काफी गर्व है। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी पत्नी भारतीय हैं और एक गौरवान्वित हिंदू होने का अर्थ है कि भारत और भारत के लोगों से मेरा हमेशा जुड़ाव रहेगा।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें