Delhi Police ने लोगों को इंडिया गेट के साथ कर्तव्य पथ पर पैदल चलने और साइकिल चलाने से किया मना

Delhi Police ने लोगों से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर पैदल चलने, साइकिल चलाने से बचने की अपील की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को यह भी बताया है कि जी-20 मेगा शिखर सम्मेलन के दौरान बस और मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि इस दौरान कुछ सेवाओं पर भी कुछ प्रतिबंधों लगे रहेंगे। ये प्रतिबंध नई दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्रों तक सीमित हैं, जिससे यह तय होगा कि बस और मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 6:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi Police ने लोगों से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर पैदल चलने, साइकिल चलाने से बचने की अपील की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को यह भी बताया है कि जी-20 मेगा शिखर सम्मेलन के दौरान बस और मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लोगों से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर पैदल चलने, साइकिल चलाने से बचने की अपील की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के विशेष यातायात पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने जनता को एक संदेश दिया, जिसमें उनसे इंडिया गेट या कर्तव्य पथ के आसपास पैदल चलने, पिकनिक या साइकिल चलाने जैसी बाहरी गतिविधियों से परहेज करने की अपील की है। बता दें कि जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस और सरकार की तरफ से सेफ्टी के काफी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

जी-20 के दौरान उपलब्ध रहेंगी मेट्रो सर्विस

दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को यह भी बताया है कि जी-20 मेगा शिखर सम्मेलन के दौरान बस और मेट्रो सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। हालांकि इस दौरान कुछ सेवाओं पर भी कुछ प्रतिबंधों लगे रहेंगे। ये प्रतिबंध नई दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्रों तक सीमित हैं, जिससे यह तय होगा कि बस और मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी। हालांकि, प्रगति मैदान और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं में कुछ रुकावट आ सकता है। जी-20 के दौरान जरूरी सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति होगी। लेकिन नई दिल्ली एरिया में स्विगी और डोमिनोज से फूड डिलिवरी सेवाओं की अनुमति नहीं होगी।

नरेंद्र मोदी और G20 का लोकतांत्रिक चेहरा, PM के इंटरव्यू की 3 अहम बातें


8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में होगा जी-20 समिट

देश की राजधानी नई दिल्ली में 8 से लेकर 10 सितंबर तक ग्लोबल लेवल पर जी-20 समिट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दुनिया भर के कई सारे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति राजधानी नई दिल्ली में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दिल्ली में कई तरह से सख्त प्रतिबंध भी लागू रहेंगे। वहीं 8 से 10 सितंबर तक जी-20 समिट के दौरान दिल्ली पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं दिल्ली में ट्रैफिक से संबंधित कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। जबकि दिल्ली में आने वाले सभी प्राइवेट और सरकारी सकूल-कॉलेजों के साथ सभी निजी और सराकरी ऑफिस भी बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।