Get App

Gabriel Attal बने फ्रांस के सबसे युवा और पहले Gay PM, जानिए पूरी डिटेल

एलिजाबेथ बोर्न ने प्रधानमंत्री के रूप में दो साल से कम समय तक काम किया और कैबिनेट फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया। AFP के अनुसार राष्ट्रपति के एक बयान में कहा गया कि गणतंत्र के राष्ट्रपति ने Gabriel Attal को प्रधान मंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने का काम सौंपा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 9:16 PM
Gabriel Attal बने फ्रांस के सबसे युवा और पहले Gay PM, जानिए पूरी डिटेल
गेब्रियल अटल (Gabriel Attal) फ्रांस के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री (Gay PM) बन गए हैं।

गेब्रियल अटल (Gabriel Attal) फ्रांस के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री (Gay PM) बन गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज मंगलवार को 34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल को पीएम पद पर नियुक्त किया। यह जानकारी न्यूज एजेंसी AFP ने दी है। मैक्रों ने इस साल होने वाले संसदीय चुनाव से पहले यह बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि सोमवार को इमिग्रेशन के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव के बीच एलिजाबेथ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

एलिजाबेथ बोर्न के इस्तीफे के बाद हुई नियुक्ति

एलिजाबेथ बोर्न ने प्रधानमंत्री के रूप में दो साल से कम समय तक काम किया और कैबिनेट फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया। AFP के अनुसार राष्ट्रपति के एक बयान में कहा गया कि गणतंत्र के राष्ट्रपति ने श्री गैब्रियल अटल को प्रधान मंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने का काम सौंपा है।

मैक्रों की पार्टी के नेता सिल्वेन माइलार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गेब्रियल अटल को बधाई देते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि आप हमारे प्रोजेक्ट को ईमानदारी से पूरा करने और हमारे मूल्यों को अपनाने में सक्षम होंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें