Global market : ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट रहे थे। Nvidia में सुस्ती देखने को मिली थी। मकानों की बिक्री में गिरावट का असर अमेरिकी बाजारों पर दिखा था। मई में रिकॉर्ड स्तरों मकानों की बिक्री मासिक आधार पर 0.7 फीसदी घटी है। पिछले हफ्ते डाओ में 1.5 फीसदी और S&P500 इंडेक्स में 0.61 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। वहीं, नैस्डैक बिल्कुल फ्लैट रहा था। अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.26 फीसदी पर आ गई है। ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के करीब दिख रहा है। इस हफ्ते बाजार को PCE, PMI, कंज्यूमर सेंटिमेंट और पहली तिमाही के GDP के अंतिम आंकड़ों का इंतजार रहेगा। इसके अलावा बाजार को बेरोजगारी भत्ते के दावों के आंकड़ों का भी इंतजार रहेगा।
