कुछ दिनों पहले ही 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद अब Google के CEO सुंदर पिचाई अपने वेतन में भी मोटी कटौती करने जा रहे हैं। सुंदर पिचाई ने यह फैसला कठिन मैक्रो- इकोनॉमिकल परिस्थितियों और छंटनी के बीच किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के सीईओ ने हाल ही में टाउन हॉल मीटिंग में कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी लोगों के एनुअल बोनस में कटौती की जाएगी।
Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग के दौरान कर्मचारियों से कहा कि सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट से ऊपर के सभी लोगों के एनुअल बोनस में कटौती की जाएगी। इन लोगों को दिया जाने वाला बोनस कंपनी की परफॉर्मेंस से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस दौरान उन अधिकारियों की सैलरी में होने वाली कटौती के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा अभी ये भी नहीं बताया गया है कि सैलरी में कब तक और कितने समय के लिए कटौती की जाएगी।
कुछ वक्त पहले ही बढ़ाई गई थी सुंदर पिचाई की सैलरी
बता दें की जा रही छंटनी के ऐलान से कुछ हफ्तों पहले ही सुंदर पिचाई की सैलरी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। सीईओ के रूप में पिचाई के मजबूत प्रदर्शन को पहचानते हुए, Google की मूल कंपनी अल्फाबेट ने पिचाई का वेतन बढ़ाया था। दी गई जानकारी के अनुसार सुंदर पिचाई को 63 मिलियन डॉलर के वैल्यू के करीब PSU की दो किस्तें और 84 मिलियन के वैल्युएशन वाली अल्फाबेट की प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट के रूप में दी गई थीं।
गूगल से निकाले गए थे 12 हजार कर्मचारी
बता दें कि अभी हाल ही में गूगल ने 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फरमान सुनाया था। गूगल की पेरेंट कंपनी ने 20 जनवरी को कहा था कि वह 12 हजार कर्मचारियों के छंटनी की योजना बना रही है जो कि पूरी दुनिया में उसकी वर्कफोर्स का 6 फीसदी हिस्सा है। सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा था कि वे इससे जुड़े फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।