Google Layoffs : कॉस्ट में कमी की कवायद के तहत गूगल में इस साल सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की सैलरी में कटौती की जाएगी। कंपनी में भारी छंटनी के ऐलान के बाद यह नया घटनाक्रम सामने आया है। पिछले हफ्ते ही, कंपनी ने दुनिया भर में अपने 12,000 कर्मचारियों यानी 6 फीसदी स्टाफ की छंटनी का ऐलान किया था। सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेक कंपनी के इतिहास में छंटनी के सबसे बड़े राउंड के तहत सोमवार को एक मीटिंग में सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) ने कहा था कि कंपनी के कॉस्ट कटिंग के उपायों के तहत टॉप एग्जीक्यूटिव्स के वेतन में कटौती की जाएगी।
