Hajj 2024 Death Toll: इस साल हज के लिए सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का गए 1,000 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में इस बार पड़ रही भीषण गर्मी हज यात्रा पर गए हाजियों के लिए मुश्किल बनी हुई है। मृतकों में आधे से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन वाले तीर्थयात्री हैं, जिन्होंने सऊदी अरब में इबादत के लिए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हज यात्रा 2024 में हुई मौतों के आंकड़े आधिकारिक बयानों या अपने देशों की प्रतिक्रियाओं पर काम कर रहे राजनयिकों के माध्यम से आए हैं। पिछले महीने प्रकाशित एक सऊदी स्टडी के अनुसार, क्षेत्र में तापमान हर दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है।
