China Policy: अधिक खर्च करें लोग, इसलिए सैलरी बढ़ाएगा चीन, ये है पूरा प्लान

China Policy: चीन की योजना खर्च को बढ़ावा देने के लिए अपने नागरिकों की इनकम बढ़ाने की है। प्रीमियर Li Qiang की अगुवाई में कैबिनट मीटिंग में इस पर फैसला हुआ। चीन की योजना अमेरिका से चल रहे टैरिफ वार के चलते निर्यात में अनुमानित गिरावट की भरपाई और घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने के लिए खपत को जोरदार तरीके से बढ़ाने की है

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
चीन के कैबिनेट का कहना है कि नागरिकों की आय बढ़ाने, प्रॉपर्टी इनकम के लिए चैनलों का विस्तार करने और खपत क्षमता बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाने चाहिए।

China Policy: चीन की योजना खर्च को बढ़ावा देने के लिए अपने नागरिकों की इनकम बढ़ाने की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में चीन के नेशनल टेलीविजन ब्रॉडकास्टर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) ने सोमवार को खुलासा किया। सीसीटीवी के मुताबिक प्रीमियर Li Qiang की अगुवाई में कैबिनट मीटिंग में इस पर फैसला हुआ। चीन की योजना अमेरिका से चल रहे टैरिफ वार के चलते निर्यात में अनुमानित गिरावट की भरपाई और घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने के लिए खपत को जोरदार तरीके से बढ़ाने की है। कैबिनेट का कहना है कि बैठक में विदेशी निवेश को स्थिर करने के लिए अधिक व्यावहारिक और प्रभावी उपाय लाने पर चर्चा हुई।

खपत बढ़ाने के लिए चीन का ये है प्लान

कैबिनेट का कहना है कि नागरिकों की आय बढ़ाने, प्रॉपर्टी इनकम के लिए चैनलों का विस्तार करने और खपत क्षमता बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाने चाहिए। कैबिनेट के मुताबिक कंज्यूमर गुड्स ट्रेन-इन्स के विस्तार की नीति को अपनाते हुए कई सामाजिक संदर्भों में सेवा उपभोग की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। जनवरी में चीन ने घर से जुड़ी और भी चीजों को उन प्रोडक्ट्स की लिस्ट में जोड़ा जिनका इस्तेमाल कंज्यूमर ट्रेड-इन स्कीम में हो सकता है। हाउसहोल्ड सेक्टर में मांग को ट्रैक पर लाने के लिए चीन और भी डिजिटल गुड्स पर सब्सिडीज देगी।


शादियों को भी बढ़ावा देने पर काम कर रहा चीन

चीन में पिछले साल शादियों की संख्या में करीब 20% की गिरावट आई जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। यह स्थिति तब है, जब अधिकारियों ने युवा जोड़ों को शादी करने और बच्चों को जन्म देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास किए थे, ताकि देश की घटती जनसंख्या को बढ़ावा दिया जा सके। चीन में शादी इसलिए कम हो रही है और परिवार शुरू करना इसलिए कम हो रहा है क्योंकि बच्चों को पालने और उनकी पढ़ाई पर खर्च काफी महंगा हो गया है। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से इकॉनमी की सुस्त रफ्तार ने न सिर्फ रोजगार की खोज को काफी मुश्किल कर दिया बल्कि जिनके पास नौकरी है, वह भी काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल अफेयर्स के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल चीन में 61 लाख से अधिक कपल्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 2023 में यह आंकड़ा 76.8 लाख का था।

Bonus Issue: 140 एंप्लॉयीज को ₹14 करोड़ का बोनस! इस एआई स्टार्टअप ने सबको दिया मुनाफा में हिस्सा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।