Los Angeles Fire : लॉस एंजिल्स में लगी भयानक आग में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है, और 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग इतनी भयानक लगी है कि वहां 12000 से ज्यादा घर जल कर खाक हो गए हैं। वहीं लॉस एंजिल्स में मची इस भीषण तबाही के बीच एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लॉस एंजिल्स की आग में हॉलीवुड एक्ट्रेस डेलीस करी की भी मौत हो गई है। एक्ट्रेस डेलीस करी 95 साल की थी और अब उनकी मौत की खबर सामने आई है।
आग में घर, जलकर हो गया था खाक
एक्ट्रेस डेलीस करी को द ब्लूज़ ब्रदर्स, द टेन कमांडमेंट्स और लेडी सिंग्स द ब्लूज़ जैसी मशहूर फिल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता था। फोर्ब्स के अनुसार, उनका शव कैलिफोर्निया के अल्ताडेना में उनके घर पर पाया गया, जो आग से पूरी तरह से जल गया था। डेलीस करी को आखिरी बार 7 जनवरी की शाम को देखा गया था, जब उनकी परपोती डेलीस केली ने उन्हें उनके घर पर छोड़ा था। अगली सुबह केली ने उन्हें देखने की कोशिश की, लेकिन जंगल की आग के कारण क्षेत्र में लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स ने उन्हें रोक दिया गया।
अबतक 24 लोगों की जा चुकी है जान
केली ने फिर अपनी दादी को पास के आश्रय स्थल पासाडेना सिविक सेंटर में खोजा पर उनका पता वहां भी नहीं चला। वहीं कुछ दिनों बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि करी का शव उसके घर पर पाया गया। उनका घर भी आग से पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। डेलीस केली ने 12 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने दादी की मौत की जानकारी दी। लॉस एंजिल्स के जंगल की आग ने पहले ही क्षेत्र में कम से कम 24 लोगों की जान ले ली है। डेलीस करी के जाने से उनके परिवार और दोस्तों पर गहरा असर पड़ा है और कई लोग उनकी मौत पर शोक मना रहे हैं।