HP layoffs: HP ने अगले तीन साल में 4000-6000 एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालने का प्लान बनाया है। कंपनी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। एचपी अमेरिकी कंपनी है। यह कंप्यूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इससे पहले, ऐमजॉन, ट्विटर सहित कई अमेरिकी कंपनियां बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का ऐलान कर चुकी हैं। अमेरिका पर मंडराते मंदी के खतरे को देखते हुए कंपनियां अपने खर्च में कमी कर रही हैं। इस ऐलान के बाद एचपी के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। शेयर करीब 0.75 फीसदी चढ़कर बंद हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी इकोनॉमी अभी मुश्किल में है। इससे कई दिग्गज कंपनियां अपना खर्च घटा रही हैं। इनमें फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta, Microsoft और Salesforce शामिल हैं।
