सत्ता जाने के बाद से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अनजाने में खुद की तुलना एक गधे से कर दी। वीडियो को हसन जैदी नामक एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है जो पाकिस्तानी 'द डॉन मैगजीन' का पत्रकार है।
