Get App

आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के 7 आतंकियों को गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत किया बैन

सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक एवं 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के ‘मास्टरमाइंड’ हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को भी आतंकी घोषित किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2022 पर 1:55 PM
आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के 7 आतंकियों को गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत किया बैन
आतंकियों को जम्मू-कश्मीर CID के सुझाव पर प्रतिबंधित किया गया है

आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान स्थित सात आतंकियों को प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्र सरकार ने पिछले 15 दिनों में पाकिस्तान स्थित सात आतंकी सरगनाओं आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा फैसला लेते हुए आतंकी फंडिंग और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। सातों आतंकियों को जम्मू-कश्मीर के CID के सुझाव पर प्रतिबंधित किया गया है, ये सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

बैन किए गए आतंकियों की सूची में सज्जाद गुल, आशिक अहम नेंगरू, मुश्ताक अहम जरगर, अर्जुमांद गुलजार, अली काशिफ, मोइनुद्दीन औरंगजेब और हाफिज तलहा सई शामिल है। गृह मंत्रालय ने अभी तक UAPA के तहत कुल 38 पाक आतंकियों को प्रतिबंधित किया है। शीर्ष सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पाकिस्तानी आतंकियों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है जो घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

मंगलवार को दो आतंकियों पर लगाया बैन

केंद्र ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य शेख सज्जाद उर्फ सज्जाद गुल और अल बद्र के सदस्य आरजूमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान को जम्मू कश्मीर में अनेक आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहने के मद्देनजर मंगलवार को आतंकवादी घोषित किया। डार आतंकवाद और हिंसा की अन्य घटनाओं के वित्तपोषण में शामिल रहा है। वहीं गुल श्रीनगर में 2018 में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या का षड्यंत्र रचने में शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें