Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत (Indonesia West Java province) में सोमवार को आए 5.6 तीव्रता (5.6-magnitude quake) के तेज भूकंप में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद खबर आई की इस विनाशकारी भूकंप के झटके में 46 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
