Ireland PM: आयरलैंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां की संसद ने संसद ने 37 साल के साइमन हैरिस (Simon Harris) को देश के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री के रूप में चुना है। हैरिस अब लियो वराडकर की जगह लेंगे। लियो भी आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। लेकिन पिछले महीने उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। साइनम हैरिस को आयरलैंड की संसद में 88 वोट मिले। उन्हें गठबंधन पार्टियों के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिला।
हैरिस आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद हैरिस ने कहा कि वो प्रधानमंत्री चुने जाने के लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मैं सब कुछ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
जानिए कौन हैं साइमन हैरिस
हैरिस के राजनीतिक करियर की बात करें तो 16 साल की उम्र में वो फाइन गेल (Fine Gael) की पार्टी से जुड़ गए थे। 22 साल की उम्र में काउंटी काउंसिल बने। साल 2011 में 24 साल की उम्र में वो सांसद चुने गए थे। उस समय वह देश के सबसे युवा सांसद के तौर पर भी काफी पॉपुलर हुए थे। उन्हें Baby of the Dail (आयरिश सांसद) कहा गया था। हैरिस को साल 2016 में कैबिनेट में बतौर स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया था। उस समय उनकी उम्र 29 साल थी. इसके बाद उन्हें 2020 में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। साइमन हैरिस एक टैक्सी ड्राइवर के बेटे हैं। उनकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे हैं।
साइमन हैरिस को पीएम मोदी ने दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि आयरलैंड के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई। हमारे ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं। भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।