Israel- Hamas War: गाजा में चर्च पर बम धमाका, हमास का दावा- कई लोगों की हुई मौत

Israel- Hamas War: इजराइल और आतंकी समूह हमास के बीच जंग जारी है। इस जंग का आज 14वां दिन है। इस जंग में दोनों पक्षों से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक इजराइल में अब तक कुल 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 4000 के करीब है। गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या इजराल के मुकाबले ज्यादा है

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 10:19 AM
Israel- Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल का समर्थन करने की फिर से बात दोहराई है।

Israel- Hamas War: इजराइल और हमास के बीच युद्ध में करीब 5000 लोगों की मौत हो गई। 17 अक्टूबर को गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हमले का आरोप हमास और इजराइल एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। इस बीच, हमास ने इजराइल पर एक और आरोप लगा दिया है। उसने एक चर्च के परिसर में हमला करने का इजराल पर आरोप लगाया है। हमास का कहना है कि एक चर्च में बम धमाका हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च के परिसर में हुए हमले में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

हमास ने मौत का आंकड़ा नहीं बताया है। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने विस्फोट के लिए इजराइली हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फिलिस्तीनी इलाके में संघर्ष छिड़ने के बाद गाजा के कई निवासियों ने चर्च में शरण ली थी। ऐसा लग रहा है जैसे यह हमला धार्मिक स्थल के नजदीक जाकर किया गया हो।

बंधक बने अमेरिकियों सुरक्षा पहली प्राथमिकता


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में, मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। इजराइल में, मैंने ऐसे लोगों को देखा जो मजबूत, दृढ़, लचीले और गुस्से में भी हैं, सदमे में हैं और गहरे दर्द में हैं। मैंने फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति अब्बास से भी बात की और दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका फिलिस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है। कई अन्य लोगों की तरह, मैं फ़िलिस्तीनी जीवन की दुखद हानि से दुखी हूं। हम हर निर्दोष की जान जाने पर शोक मनाते हैं। हम निर्दोष फ़िलिस्तीनियों की मानवता को नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। शांति से रहना चाहते हैं और एक अवसर चाहते हैं।

अमेरिका के समुद्र से सटे इलाकों पर मंडरा रहा दो बड़े तूफानों का खतरा, तेज बारिश की वजह से बना हुआ है बाढ़ आने का डर

गाजा पर कभी भी हो सकता है जमीनी हमला

गाजा पर इजराइली हवाई हमले जारी हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री ने सैनिकों से फिलिस्तीनी इलाकों पर जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा है। फिलहाल उन्होंने यह नहीं बताया है कि यह कब शुरू होगा। इजराइल के लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया है। इसके बाद 10 लाख से अधिक फिलिस्तीनी, जो गाजा की लगभग आधी आबादी है, उत्तरी गाजा शहर में अपने घरों को छोड़कर भाग गए हैं।

हमास और पुतिन दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं - बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजराइल पर हमला करने वाले हमास के आतंकवादी और यूक्रेन पर हमला करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों पड़ोसी लोकतंत्रों को नष्ट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बाइडेन ने कहा कि हमास और पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।