Get App

Israel Hamas War: इजराइली नागरिक अब बिना वीजा के जा सकते हैं अमेरिका, 90 दिनों तक के लिए छूट

Israel Hamas War: पहले ये योजना 30 नवंबर को शुरू होने वाली थी। पिछले महीने बाइडन प्रशासन ने VWP में इजराइल को शामिल करने की पुष्टि की थी। इसके तहत योग्य यात्रियों को बिना वीजा के अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई। हालांकि, इस नई घोषणा में कहा गया है कि अमेरिका इसके लिए अब समय से पहले आवेदन स्वीकार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 7:23 PM
Israel Hamas War: इजराइली नागरिक अब बिना वीजा के जा सकते हैं अमेरिका, 90 दिनों तक के लिए छूट
Israel Hamas War: इजराइली नागरिक अब बिना वीजा के जा सकते हैं अमेरिका, 90 दिनों तक के लिए छूट

Israel Hamas War: इजराइल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच चल रही भीषण जंग के मद्देनजर अमेरिका ने एक बड़ा ऐलान किया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने घोषणा की है कि इजराइली नागरिक अब बिना वीजा के 90 दिनों तक अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। CNN ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। इसे अमेरिका में इजराइली यात्रियों के लिए शुरू होने वाले वीजा छूट प्रोग्राम (VWP) की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि पहले ये योजना 30 नवंबर को शुरू होने वाली थी।

CNN के मुताबिक, पिछले महीने बाइडन प्रशासन ने VWP में इजराइल को शामिल करने की पुष्टि की थी। इसके तहत योग्य यात्रियों को बिना वीजा के अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई। हालांकि, इस नई घोषणा में कहा गया है कि अमेरिका इसके लिए अब समय से पहले आवेदन स्वीकार कर रहा है।

इस अवसर का लाभ उठाने के लिए, पात्र यात्रियों को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फॉर ट्रैवल ऑथराइजेशन (ESTA) के जरिए प्राधिकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

क्वालिफाई करने के लिए, यात्रियों के पास बायोमेट्रिक इनेबल्ड पासपोर्ट होना चाहिए और अमेरिका में 90 दिनों से ज्यादा नहीं रहने की योजना होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें